Uncategorized

अधिमास में बर्फानी बाबा के रूप में दर्शन दिए मकेश्वर महादेव

दर्शन व बर्फ प्रसादी के लिए उमड़े श्रद्धालुजन

अच्छी वर्षा एवं फसल हेतु की गई विशेष पूजा -अर्चना

धमतरी। प्राचीन मकेश्वर महादेव जो 800 साल पुरानी परंपरा एवं मान्यताओं को अपने में समाहित कर शहर के हृदय स्थल शास्त्री चौक स्थित है। अधिक मास के इस सोमवार को भगवान भोले भंडारी को विशेष साथ सजा करते हुए कैलाश मानसरोवर तथा अमरनाथ बाबा के तर्ज पर मनमोहक बर्फ से विशेष श्रृंगार किया गया था जिसके दर्शन लाभ हेतु भक्तों तथा श्रद्धालुओं की भीड़ व आस्था श्रद्धा उमड़ पड़ी, भक्तों के लिए बर्फ के प्रसाद के रूप में शरबत ,चुस्की का भी वितरण किया गया। भगवान मकेश्वर महादेव के इस अद्भुत, अलौकिक ,अदिव्यतिय रूप को मंगल आरती के साथ वेदपाठी पंडित करण शास्त्री ने महा आरती उतारते हुए क्षेत्र में आगामी बारिश के समय में अच्छी बरसात तथा उत्कृष्ट फसल हेतु विशेष प्रार्थना सामूहिक रूप से की गई । इस पूजा अर्चना को मुख्य यजमान के रूप में गोपाल कटारिया एवं निधि कटारिया सपरिवार संपन्न करने का माध्यम बने, वही सभी उपस्थित जनों को मंदिर की सेवा जिम्मेदारी निभाने वाली गोमती चौबे ने आगामी समय में भी मंदिर के अनुष्ठान में धार्मिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!