Uncategorized

ग्राम हंचलपुर में दो मोटरसायकल दुर्घटनाग्रस्त, सवार युवक की मौत


धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर में सोमवार की सुबह-सुबह दो बाइक में भिड़ंत हो गई । जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार द्वारिका यादव 17 वर्ष पिता रामचंद्र यादव अपने दोस्त गौरव साहू के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था। तभी शत्रुघ्न किराना दुकान के पास बाइक क्रमांक सीजी 05 एएल 9213 ने ठोकर मार दी। पिता रामचंद्र बताया कि वही पास के गोठान में ही था। बेटी ने सूचना दी कि कोई घटना घटी है भीड़ लग गया है। मौके पर गया तो द्वारिका बेहोश पड़ा था। तुरंत निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सुबह 10:50 बजे मृत घोषित कर दिया।घटना लगभग 10 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है की गोठान के पास अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है कई बार वहां पर ब्रेकर की मांग की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!