Uncategorized

रुद्री से होते हुए शहर पहुंचा दंतैल हाथी, मचा हड़कम्प

रुद्री, कलेक्टर बंगला से होते हुए महात्मा गांधी वार्ड, महिमासागर वार्ड, दानीटोला वार्ड व जालमपुर क्षेत्र के समीप से गुजरा हाथी

वन विभाग द्वारा हाथी की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर, सुरक्षा हेतु कराई गई मुनादी
शहर में हाथी की खबर फैली आग की तरह, हाथी देखने लोगो में रखी उत्सुकता

धमतरी। एक दंतेल हाथी धमतरी वन परिक्षेत्र मे लगातार विचरण कर रहा है. बीती रात्रि हाथी रुद्री क्षेत्र में विचरण करते हुए पहुंचा जहां रुद्री चौक पर कुछ देर विचरण करने के पश्चात रुद्री स्थित कलेक्टर बंगला क़े समीप रोड पर पहुँच गया। वन विभाग व पुलिस द्वारा हाथी की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी लेकिन हाथी की गतिविधि बेलगाम रही। रुद्री से होते हुए हाथी शहर सीमा में पहुंच गया। जिससे हड़कम्प मच गया। शहर के भीड़भाड़ व रिहायशी इलाके में हाथी विचरण करने लगा जिससे हड़कम्प मचा रहा। लोगो में हाथी को देखने की उत्सुकता भी रही। जो किसी गंभीर हादसे का कारण भी बन सकता है। हाथी देखने बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ एकत्रित होने लगी पुलिस व वन विभाग द्वारा लोगो को विचरण क्षेत्र में जो से रोकने का प्रयास किया गया। हाथी रुद्री से होते हुए महात्मा गांधी वार्ड पहुंचा जहां से महिमासागर वार्ड होते हुए शोभाराम देवांगन स्कूल होते हुए दानीटोला क्षेत्र में कारगिल उद्यान के पहुंचा वहीं बताया जा रहा है कि हाथी जालमपुर क्षेत्र के करीब पहुंचा। निगरानी दल द्वारा सायरन बजाकर व टार्च जलाकर हाथी को खदेडऩे का प्रयास किया गया। उक्त घटना मे किसी क़े आहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस व वन विभाग क़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. बता दे हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. साथ ही खतरे की आशंका को देखते हुए प्रभावित ग्रामो मे सुरक्षा हेतु मुनादी भी कराई जा रही है.फिलहाल हाथी क़े खतरे को देखते हुए सड़क पर आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!