Uncategorized

वन विभाग की घोर लापरवाही से निगम क्षेत्र में पहुंचा दतैल हाथी, जनता के जान-माल के साथ खिलवाड़ : विशु देवांगन


धमतरी। नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष सत्येन्द्र देवांगन (विशु) ने कहा की निगम क्षेत्र मे बीती रात दंतेल हाथी के पहुंचने की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। वन विभाग को पूर्व में ही इस संबंध में जानकारी होने के बावजूद किसी भी प्रकार की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यह स्पष्ट है कि विभाग द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई है। वन विभाग की टीम को शहर के आस-पास हाथियों की गतिविधियों की जानकारी पहले से थी, फिर भी न तो कोई निगरानी की व्यवस्था की गई और न ही नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। यह घटना वन विभाग की असंवेदनशीलता और कर्तव्यहीनता को दर्शाती है। विशु देवांगन ने आगे कहां की कथित सुशासन की भाजपा साय सरकार में इस प्रकार की लापरवाही सभी प्रत्येक क्षेत्र में लगातार जारी है। और यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सत्ता में बैठे कुछ गैरजिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण वन विभाग की कार्यप्रणाली भी ढीली पड़ गई है। जनता के जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, और इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवही की मांग की जाती है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!