Uncategorized

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण,दावा-आपत्तियों पर हुई साप्ताहिक बैठक

धमतरी-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के समस्त 809 मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस क्रम में प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया, जिसकी प्रतियां जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं। आयोग के निर्देशानुसार दावा एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी।प्राप्त दावा-आपत्तियों के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर साप्ताहिक बैठक 27 जनवरी को आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्राप्त दावा-आपत्तियों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्रत्येक दावा-आपत्ति की एक-एक प्रति भी उन्हें उपलब्ध कराई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन प्रेमी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध एवं विधिवत रूप से की जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!