Uncategorized

जिले में 1 लाख 21 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान, 1366 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

धमतरी- जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु कुल 74 समितियों में 1,29,592 किसानों का 1,27,712.68 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत है। 15 नवंबर 2025 से अब तक 1,20,598 किसानों से 57,63,407.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 1366.57 करोड़ रुपये है। अब तक 1,14,813 किसानों को 1300.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
दिनांक 29 जनवरी 2026 के लिए 1375 किसानों को 52,672.80 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी किए गए हैं। अभी तक उपार्जित धान में से 25,12,966.90 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि 32,50,440.70 क्विंटल धान का उठाव शेष है। जिले में अब तक 99,321 किसानों द्वारा 6414.80 हेक्टेयर रकबे का समर्पण कराया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!