Uncategorized

कुरूद दशहरा महोत्सव का आतिशबाजी व रंगारंग कार्यक्रम से हुआ शुभारंभ

कुरूद 4 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस खेल मैदान में कुरूद दशहरा महोत्सव रजत जयंती वर्ष 2024 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर के प्रतिनिधि के रूप में मानस मर्मज्ञ एल पी गोस्वामी थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष और महोत्सव के संरक्षक तपन चंद्राकर ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में महोत्सव के संरक्षक एवं नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, राजकुमारी दीवान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू साहू, महोत्सव के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महासचिव भानु चंद्राकर कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, श्रीमती मुमा देवी सुखरामणी, रंग सरोवर के संचालक भूपेंद्र साहू और मीना बाजार के संचालक छोटू सिन्हा आदि थे।
मुख्य अतिथि श्री गोस्वामी ने महोत्सव के अब तक के सफर को शानदार बताते हुए इससे जुड़े लोगों को याद कर इसे कुरूद नगर के लिए ऐतिसाहिक बताया। श्रीमती ज्योति ने कहा कि किसी भी नगर की पहचान वहां की संस्कृति और परंपरा होती है, जिसे सहेजने में हमारे प्रेरणास्रोत और दशहरा महोत्सव के मुख्य संरक्षक अजय चंद्राकर एवं कुरूद के गणमान्यजनों ने अपने समर्पण से इसे साकार किया है, जिसका स्वरूप आपको कुरूद दशहरा के रूप में नजर आ रहा है। तपन चंद्राकर ने भी आयोजन की तारीफ करते हुए मिलजुलकर आगे और बेहतर कार्य करने के लिए कार्य करने की बात कही। इस दौरान महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. कुशल सुखरामणी की स्मृति में उनके किए गए योगदान के लिए कुरूद दशहरा महोत्सव समिति द्वारा उनकी धर्मपत्नी मुमा देवी सुखरामणी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, वहीं रंग सरोवर के संचालक भूपेंद्र साहू और मीना बाजार के संचालक छोटू सिन्हा को भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसी तरह मंच पर आसीन अतिथियों को भी मंच अतिथि सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत मंच पर भव्य आतिशबाजी के साथ इस आयोजन का रंगारंग शुभारंभ हुआ। अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए महासचिव भानु चंद्राकर ने आज के कार्यक्रम में शामिल हुए समस्त अतिथियों ,गणमान्य जनों सहित क्षेत्र की जनता का आभार जताया। मंच संचालन महोत्सव के पदाधिकारी प्रभात बैस ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!