Uncategorized

जागरूक जनता के सहयोग से शत प्रतिशत स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है- महापौर

जुझारू महापौर के दम पर 5 सालों में वार्ड समस्या मुक्त होकर रहेगा-तल्लीनपुरी


धमतरी। अधारी नवागांव वार्ड के लोगों ने पिछले कई सालों से निस्तारी और निकासी की समस्या को झेला है, वार्ड का शीतला मंदिर वाला इलाका पिछले नगर निगम कार्यकाल के अनुभव विहीन निर्माण का दंश झेल रहा था। वर्तमान पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी ने महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन में रोड और नालियों का 5 साल का खाका तैयार किया है, जो आम जनता की सहमति के साथ रेखांकित किया गया है। मंगलवार की सुबह अचानक महापौर रामू रोहरा का भ्रमण अधारी नवागांव वार्ड में हुआ। आम लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तो रामू रोहरा ने कहा कि सभी वार्डों के पार्षद अपने वार्ड की मुख्य समस्याओं को बकायदा लिखित में देकर उनसे समाधान मांग चुके हैं। फंड की कोई कमी नहीं होगी और सभी वार्डों के साथ न्याय होगा। खासकर रोड और नाली की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने की कोशिश होगी। जिसमें जनता की जागरूकता भी अहम भूमिका रखती है। शीतला मंदिर के पास भरे हुए पानी की वजह से आवागमन अवरुद्ध हो रहा था जिसे महापौर ने तत्काल प्रभाव से निराकृत किया जिसमें वार्ड के गोविंद साहू, शुभम सोनवानी, सुरेश कुर्रे का सहयोग अनुकरणीय रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!