Uncategorized

बनियापारा मे आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, दिव्य वचनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

धमतरी -शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा बनियापारा, धमतरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य कथावाचक संत कामता प्रसाद शरण जी के दिव्य वचनों का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कथावाचक संत कामता प्रसाद शरण ने अपने प्रवचनों में भगवान शिव की महिमा, भक्ति, सदाचार एवं मानव जीवन में शिव तत्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके ओजस्वी और प्रेरणादायी वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में शांति, सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने आयोजक शिवशक्ति महिला मंडल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। भगवान शिव का संदेश हमें सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू , आकाश गोलछा , विशू देवांगन , शास्त्री सोनवानी , बबला पटेल , मधु यादव , पुष्पा यादव , शांता यादव, ईश्वरी पटेल, दुर्गा यादव साथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सफल आयोजन हेतु अतिथियों एवं समस्त श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!