Uncategorized

ब्रह्माकुमारीज में तीज मिलन समारोह का गरिमा मय आयोजन


धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तीजा मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती सरोज बाला अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल महिला मंडल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल अध्यक्ष महावर वैश्य महिला मंडल,श्रीमती ज्योति गुप्ता पूर्व अध्यक्ष लायनेस एवं लेडीज क्लब, श्रीमती राधिका गांधी अध्यक्ष माहेश्वरी महिला मंडल,श्रीमती ममता खालसा अध्यक्ष माता देवा साहेब सिक्ख महिला मंडल,श्रीमती अनीता खरिया अध्यक्ष गहोई वैश्य महिला मंडल अति विशिष्ट अति विशिष्ट अतिथि तथा अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी सरिता बहन जी ने की ।कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य सत्ता परमपिता परमेश्वर की याद में दिव्य गीत से तत्पश्चात शिव पार्वती और गणेश पूजन व मंगलआरती से हुआ। श्रीमती सुनीता महावर ,ममता खालसा ने और ज्योति गुप्ता ने अपने-अपने सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और लोक पर्व का परिचायक तीजा पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए करू भात से लेकर फलाहार तक सम्पूर्ण व्रत की महत्ता के आध्यात्मिक रहस्य को विस्तार से बताया। कामिनी कौशिक और सुषमा नंदा बहन ने तीजा तिहार में दो बेटियों के मन की अभिव्यक्ति को छत्तीसगढ़ी में परिसंवाद के माध्यम से हास्य पूर्ण अंदाज में अभिव्यक्त करते हुए धमतरी में ब्रह्माकुमारी केंद्र के विभिन्न स्थानों और ज्ञान का शुभ संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी जागृति बहन ने दिया ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने सभागार में उपस्थित अतिथियों सहित सभी माता बहनों को तीजा पर्व के उपलक्ष्य में ईश्वरीय सौगात के रूप में भेंट की कार्यक्रम में विभिन्न समाज की महिलाओं के साथ-साथ ईश्वरीय परिवार की माताएं ,बहने और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!