Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने क्षेत्रवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील

धमतरी/ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व है, जो हमें धर्म, सत्य, प्रेम, सद्भाव और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर शहर में उत्साह एवं उल्लास के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में सर्व हिंदू समाज, श्री राम हिंदू संगठन एवं नगर पालिक निगम धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में घड़ी चौक (लाल बहादुर शास्त्री चौक) में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 4 सितंबर को शाम 7 बजे से आयोजित होगा।

महापौर श्री रोहरा ने शहर सहित प्रदेश वासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर दही हांडी प्रतियोगिता का आनंद लेने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील एवं आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!