Uncategorized

यादव युवा संगठन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब


धमतरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव युवा संगठन धमतरी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में बाजे गाजे की धून पर भक्ति में लीन होकर समाजजन थिरकते रहे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। श्रद्धालु नाचते-गाते और जय श्रीकृष्ण के उद्घोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। यादव युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!