Uncategorized

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरो में उमड़ी भक्तों की श्रद्धा, हो रही विशेष पूजा अर्चना

बाल गोपाल की भक्ति में डूबे भक्त


धमतरी। आज कृष्ण जन्माष्टी देश भर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिले में भी पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। शहर के बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन हो रहे है। इसके अतिरिक्त जगदीश मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, किले के श्रीराम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर सहित शहर के कई मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना व श्रृंगार किया गया। बता दे कि बांकेबिहारी मंदिर में कल प्रात: 10 से रात 12 बजे तक तुलसीदल व पुष्पो से भगवान महाभिषेक किया गया। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दर्शन हेतु उमड़ी। महिलाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। बांकेबिहारी के झूलना सजाया गया जिसे भक्तों द्वारा भाव पूर्वक झुलाया गया। रात्रि में मटकी फोड़ व दही लूट के साथ श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। ज्ञात हो कि भगवान कृष्ण अपनी बाल लीलाओं के कारण सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. लोग उन्हें अपने घरों में बाल रूप में रखते हैं और परिवार के सदस्य की तरह उनकी देखभाल करते हैं. वहीं हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाता है. आज व्रत रखकर विधि विधान से भगवान कृष्ण की पूजा की जाएगी।
जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में विविध कार्यक्रम
जन्मोत्सव सप्ताह के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आज आटे का दीया सजाओ प्रतियोगिता (दोपहर 1 से 2 बजे), बच्चों की फैंसी ड्रेस (4 से 5 बजे) एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता (5 से 6 बजे) 5 सितंबर महिलाओं का एकल भजन (शाम 6 से 8 बजे) 6 सितंबर सामूहिक भजन (शाम 6 से 8 बजे) 7 सितंबर महिलाओं की अंताक्षरी (शाम 6 से 8 बजे) 8 सितंबर महिलाओं का सोलह श्रृंगार कार्यक्रम (शाम 6 से 8 बजे) होगा। सम्पूर्ण आयोजन को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. एन.पी. गुप्ता सहित न्यासी सुरेश प्रसाद गुप्ता, विनीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष सोनी एवं अनिल गुप्ता सहित सभी श्रद्धालु जुटे रहें।
श्री राम जानकी मठ मंदिर में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
श्री राम जानकी मठ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा। महोत्सव के अवसर पर मंदिर में दिव्य सत्संग, भजन-कीर्तन, महाअभिषेक, महाआरती एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन हों रहे है। महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध संत पं. श्री हरि शरण दास वैष्णव के सान्निध्य में दिव्य सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। और जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्ण वातावरण रहेगा। रात्रि 9:30 बजे: सत्संग एवं भजन संध्या, रात्रि 11:00 बजे: प्रभु श्रीकृष्ण महाअभिषेक, मध्यरात्रि 12 बजे: जन्मोत्सव, महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।
घड़ी चौक में होगा भव्य दही हांडी महोत्सव

नगर निगम, सर्व हिन्दू समाज व श्रीराम हिंदू संगठन द्वारा घड़ी चौक में दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें पिरामिड और ग्रीस लगे पाइप में मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। पिरामीड में विजेता को 51 हजार और प्रतीक चिन्ह, ग्रीस लगे पाइप मटकी फोड़ में 71 सौ और प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!