Uncategorized

धमतरी जिले के एक्सीडेंटल मौत के आधे से अधिक मामले बिना हेलमेट बाईक सवारों से संबंधित

सड़क सुरक्षा माह के दुसरे दिन धमतरी पुलिस ने बाईक पर निकाली हेलमेट जागरूकता रैली

स्कूल के बच्चों ने भी हाथों में तख्तियाँ लेकर यातायात नियमों एवं नशा मुक्ति के प्रति सदर में निकाली पैदल जागरूकता रैली

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – 2026 के अंतर्गत धमतरी जिले में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता गतिविधियों का क्रम लगातार जारी है। वरिष्ठ कार्यालय एवं शासन के मंशानुसार गत दिवस एसपी.धमतरी द्वारा सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर माहव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन भव्य हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली गांधी मैदान, धमतरी से प्रारंभ हुई, जिसे पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुलिस जवानों के साथ- साथ समाजसेवी संगठनों, परिवहन एवं शिक्षा विभाग के , स्कूली विद्यार्थियों, मोटरसाइकिल चालकों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री परिहार ने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का अनमोल कवच है।सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु व गंभीर चोटों में कमी लाने के लिए हेलमेट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है, क्योंकि कई दुर्घटनाओं में यह देखा गया है कि चालक की जान बच जाती है, जबकि पीछे बैठे बिना हेलमेट वाले व्यक्ति को गंभीर चोट लगती है या उनकी मृत्यु हो जाती है।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी.
धमतरी जिले में वर्ष 2025 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2024 की तुलना में 19 प्रतिशत की कमी तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु के मामलों में 6.21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों, सख्त कार्यवाही एवं जनता के सहयोग का परिणाम है।
हाल ही में 31 दिसंबर एवं नववर्ष के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों की जब्ती भी की गई, जिससे दुर्घटनाओं में नियंत्रित कमी आई है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान धमतरी पुलिस यातायात द्वारा पूरे माह विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्कूल–कॉलेजों में कार्यशालाएँ, जन-जागरूकता रैलियाँ, चालक परामर्श सत्र,वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर, सड़क सुरक्षा सन्देश अभियान एवं नियम उल्लंघन रोकथाम गतिविधियाँ शामिल हैं।
इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना है।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी मणिशंकर चंद्रा, सीएससी धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी,जिला परिवहन अधिकारी अब्दुल मुजाहिद,थाना प्रभारी धमतरी,यातायात प्रभारी एवं यातायात स्टाफ, पुलिस स्टाफ, स्कूल के शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!