Uncategorized

वार्ड 12 एवं 15 में नाली निर्माण व सीसी कांक्रीटीकरण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए परिषद प्रतिबद्ध है-ज्योति हरख जैन

भखारा-नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 एवं 15 में नाली निर्माण एवं सीसी कांक्रीटीकरण कार्यों का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू एवं पार्षद गौतमी पटेल, पार्षद छबि लाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।भूमि पूजन अवसर पर अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए परिषद प्रतिबद्ध है और सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने निर्माण कार्यों से आमजन को होने वाले लाभ पर प्रकाश डालते हुए इसे नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं पार्षद गौतमी पटेल ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से वार्डवासियों को स्वच्छता एवं आवागमन में सुविधा मिलेगी।नाली निर्माण, कांक्रीटीकरण से वार्ड की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। मैं नगर पंचायत अध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष एवं परिषद का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और वार्डवासियों को आश्वस्त करती हूँ कि आगे भी विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहूँगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, वार्डवासी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी सहित ठेकेदार उपस्थित रहे। सभी ने निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने की कामना की।ढेलू पटेल, संतोष पटेल, यशवंतपटेल, मोहन साहू, तीज बाई साहू, रोशनी पटेल, उषा पटेल, सुधा साहू, पार्षद छबीलाल निर्मलकर, नेतू पटेल आदि ने उपस्थित रहकर शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!