Uncategorized

ग्राम लोहारपथरा में श्री कृष्ण, माता कर्मा की भव्य मूर्ति स्थापना, कलामंच का लोकार्पण

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे जिपं सभापति गोविंद साहू


धमतरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कुरूद विधानसभा के ग्राम लोहारपथरा मे श्री कृष्ण भगवान एवं मां कर्मा की मूर्ति स्थापना तथा कला मंच का लोकार्पण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू शामिल हुए तथा समाजजनों एवं ग्रामवासियों को बधाई दी अपने उद्बोधन में कहा ग्राम लोहारपथरा में साहू समाज के 22 से 25 परिवार निवास करते हैं वहां समाज जनों की सहयोग से मां कर्मा एवं कृष्ण भगवान की मूर्ति स्थापना करना तथा शासकीय मद से कला मंच का निर्माण बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत कुरूद के अध्यक्ष शारदा देवी साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती तारिणी चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर सभी अतिथियों ने भी उन्होंने भी अपने उद्बोधन में क्षेत्रवासियों को सभी समाज जनों ने समाज की एकता श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप नीलमणि साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष साहू समाज,श्रीमती हंस कुमारी फलेंद्र सिंह जनपद सदस्य,अशोक साहू पूर्व जि.पं सदस्य, गणेश राम साहू जिला पटेल संघ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!