Uncategorized

आत्मीयता, अपनत्व से सम्मानित होकर आत्म विभोर हुए पं.राजेश शर्मा

चाय ठेला संचालित करने वालीं शशि साहू ने कहा कि श्री शर्मा का सम्मान हमारा सौभाग्य है


धमतरी। शहर के हृदय स्थल में प्रतिदिन सुबह 4 बजे से चाय का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करने वाली शशि साहू के द्वारा धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित करने हेतु बुलाया गया तो वे भी अपनी संवेदना को रोक नहीं पाए और अल सुबह चाय के ठेले पर जब पहुंचे तो श्री शर्मा को शशि साहू सहित वहां पर उपस्थित अनेक लोगों ने स्वागत व सम्मान किया जो एक आत्मविभोर कर देने वाला क्षण निर्मित कर रहा था, शशि साहू ने चर्चा में कहा कि राजेश भैया हमेशा से हमारे प्रत्येक दुख सुख में पालक के रूप में खड़े रहते हैं आज उनका सम्मान करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है मैं एक बहन के रूप में उनके उज्जवल एवं सुखी भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना करती हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!