Uncategorized

नवरात्र पर्व पर नीम का नि:शुल्क काढ़ा पिलाने वाले राकेश लोहाना का हुआ सम्मान

23 वर्षों से जारी है सेवाभावी कार्यों का यह सिलसिला

सेवाभावी कार्यों तथा लोगों के कारण शहर की है विशिष्ट पहचान -:पं.राजेश शर्मा

धमतरी. शहर के मठ मंदिर चौक में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस से एक सामान्य से व्यक्ति राकेश लोहाना उर्फ पप्पू द्वारा अकेले ही आम जनता को औषधि वृक्ष नीम के पत्तों का काढ़ा तैयार कर पिलाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था वह इस वर्ष भी 19 मार्च से चालू है सुबह 5 से 7 तक उपलब्ध होने वाले इस औषधि रस को पीने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है जिसे सहज ही भाव से श्री लोहाना द्वारा सभी के लिए उपलब्ध कराया जाता है यहां तक की बुजुर्गों, मरीज तथा इस स्थल तक ना पहुंच पाने वाले लोगों के लिए घर ले जाने के लिए पैकेट तथा घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था वे करते हैं उनके इस सेवाभावी कार्यों से प्रेरित होकर उन्हें स्वस्फूर्त सहयोग करने के लिए प्रतिदिन रमेश देव, मनोज राठौर सहित कई लोग अपनी उपस्थित देते हैं। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि से पूर्व नीम का पेड़ नए पत्ते धारण करता है, शास्त्रों में इस वृक्ष को देव वृक्ष के साथ-साथ शारीरिक विभिन्न प्रकार के अशक्तियो के लिए रामबाण दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है जिसमें एंटी शुगर ,त्वचा तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति भी इसे मान्यता देती है। 20 वर्षों से नीम काढ़ा का ग्रहण करने वाले विजय अग्रवाल ने बताया कि इस पेय पदार्थ से उन्हें शारीरिक रूप से काफी लाभ प्राप्त हुआ है। इस स्थल पर पहुंचकर श्री लोहाना के इस जन कल्याण से जुड़े हुए कार्य के लिए शहर के धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा के नेतृत्व में सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के पुजारी होमन शास्त्री महाराज द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ आज स्वागत कर सम्मान करते हुए शहर वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया श्री शर्मा ने कहा कि धमतरी शहर यदि अपनी विशिष्ट पहचान के रूप में जाना जाता है तो इसका एक साक्षात उदाहरण आम जनता की सेवा के लिए समर्पित राकेश लोहाना जी का कार्य है जो हम सबको गौरवान्वित करती है। सम्मान के इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा , पार्षद पिन्टू यादव,हुकुमचंद मिन्नी, सतीश तिवारी ,प्रमोद शार्दुल, लक्ष्मण पहलवान, रगगी नाग ,गन्नू यादव, विशाल राव ,राजेश नाग, कुलेश यादव , वीरेन्द्र गोलछा , दिलीप राज सोनी, सुदेश बंगानी, मुकेश रजक, मोहित रजक,मनीष ठोकने प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!