Uncategorized

छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी व नेता नेता लीलाराम साहू का विशेष सम्मान

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा संगठन के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता लीला राम साहू का विशेष सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें संगठन, समाज एवं किसान हित में उनके लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
लीला राम साहू भारतीय जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला धमतरी साहू संघ के जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
पिछले 1992 से 2026 तक लगभग 31वर्षों से किसानों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए निरंतर कार्यरत श्री साहू ने समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उन्होंने अनेक जनहितकारी गतिविधियों का नेतृत्व किया है। साथ ही, हिंदू धर्म में घर वापसी जैसे सामाजिक अभियानों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
राजनीतिक क्षेत्र में भी लीला राम साहू ने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। पूर्व में लोकसभा बस्तर महासमुंद एवं बस्तर की 12 विधानसभा सीटों के चुनाव नगरी निकाय चुनाव अभियान में उन्होंने संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों। क्षेत्र क्रमांक 12के जनपद सदस्य दिनेश्वरी रोशन लाल साहू भोथली मंडल महामंत्री युवा मोर्चा तुषार साहू द्वारिका प्रसाद साहू तिलक साहू कुलदीप साहू जगेंद्र साहू लेकेंद्र साहू दुर्गेश साहू योगेन्द्र साहू रविंद साहू दिकेश साहू पदमा साहू अमन साहू धनेन्द्र साहू नजरू मोहन एवं कार्यकर्ताओं ने श्री लीला राम साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनका समर्पण और सेवा भाव संगठन एवं समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!