Uncategorized

विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ,

465 खिलाड़ियों ने लिया भाग


धमतरी 23 दिसंबर 2025 । फिट युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर आधारित विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ पंडरी राव कृदत्त इनडोर स्टेडियम प्रांगण, धमतरी में गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू रहे। अध्यक्षता नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने की, वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग श्री नेहरू निषाद, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू, सभापति नगर निगम श्रीमती कौशल्या देवांगन तथा अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी श्रीमती अंगिरा ध्रुव उपस्थिति रही।
इस विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में पाँच क्लस्टरों से आए कुल 465 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं 11 खेल विधाओं—जैसे ऊँची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन—में आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं।
विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ी आगामी लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव, महासमुंद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी एवं जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी, उपायुक्त नगर निगम धमतरी, सहायक जिला खेल अधिकारी सहित विभिन्न खेलों के व्यायाम शिक्षक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!