Uncategorized

छत्तीसगढ़ी फिल्म का तैं मोला मोहनी मार दिये रे का हुआ प्रमोशन,फ़िल्म क़े कलाकारों, डायरेक्टर ने दी जानकारी

धमतरी। धमतरी के विमल टाकीज में रविवार को छत्तीसगढ़ी फिल्म का तैं मोला मोहनी मार दिये रे का प्रमोशन हुआ। इस फिल्म को देखने पहले दिन ही दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे कोरबा के जंगल और अभनपुर के पास गांव केन्द्री में फिल्मांकन किया गया है। फिल्म को बनाने में वन विभाग और पुलिस का भी सहयोग रहा है।
फिल्म के निर्देशक एवं कलाकार उमेश चौहान ने बताया कि इस फिल्म में 20 कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है। फिल्म एक काल्पनिक कहानी है जो मनोरंजन के लिए बनाई गई है। इसे अंधविश्वास से जोड़कर ना देखा जाए। फिल्म की कहानी को हम बचपन में दादा-दादी, नाना-नानी से सुनते थे। उसी को फिल्म की कहानी बनाकर फिल्मांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा के कुछ सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। कोरबा के जंगल में ज्यादातर फिल्माया गया है क्योंकि वहां का लोकेशन बहुत ही बेहतर है। सभी कलाकार नये और छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं। फिल्म को बनाने के दौरान वन विभाग और पुलिस के साथ गांव वालों का सपोट मिला। गीत संगीत भी अच्छा है। फिल्म में छत्तीसगढ़ कल्चर को ज्यादातर प्रदर्शित किया गया है। निर्माता उमेश कुमार चौहान, डोमेश्वर राम धनकर, संजय चौहान, निर्देशक एवं कहानी स्क्रीप्ट उमेश चौहान, सिनेमेटोग्राफी संजय चौहान, हॉरर मेकअप एक्शन उमेश चौहान ने किया है। फिल्म की नायिका अनामिका यदुवंशी, रजनी निराला, साधना माड़े, शुभम साहू, जितेन्द्र शर्मा, शांतनु दिवाकर, शशि साहू, विनीता गंधर्व, हर्ष देवांगन, सूरज मानिकपुरी, वर्षा देवांगन, सोनिया बाई, नीलम सोनी, पंचराम कोसले, मुकेश डोंगरे, विवेक टंडन, इंद्रमान वर्मा, महेश यादव, प्रिया मिश्रा, कुमुद मिश्रा है। गीत उमेश चौहान, परवेज खान, लक्ष्मण जगत, राजीव दुबे, रिंकू प्रताप बैस ने लिखा है। इसे स्वर उमेश चौहान, करिश्मा खान, कंचन जोशी, अनुराग शर्मा ने दिया है। संगीत परवेज खान (करिश्मा स्टूडियो) रायपुर में किया गया है। डबिंग में नूतन सिन्हा, कोमू का योगदान है। कोरियोग्राफर राजा शेन्द्र, उमेश चौहान, डबिंग आर्टिस्ट शीतल साहू, वैदयंती यादव, अरविंद वर्मा, रामा निब्राड, डोमार सिंह, मेकअप मुराद खान, विनीता गंधर्व आदि हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!