Uncategorized

किसानों के प्रति अपमानजनक बयान पर भाजपा किसान मोर्चा ने की कड़ी निंदा एवं की माफी की मांग – रोहिताश मिश्रा


धमतरी। रोहिताश मिश्रा जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा धमतरी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा जिला धमतरी द्वारा भूपेश बघेल के उस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है, जिसमें उन्होंने धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र, जो कि तपस्वी देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, के भोले-भाले किसानों पर नशा संबंधित उत्पादों की खेती करने का आरोप लगाया है। यह बयान न केवल असत्य एवं भ्रामक है, बल्कि क्षेत्र के मेहनतकश अन्नदाताओं का घोर अपमान भी है। भाजपा किसान मोर्चा यह स्पष्ट करना चाहता है कि धमतरी जिले की पहचान धनहा धमतरी के रूप में है, जहां किसान मुख्यत: धान, चना, गेहूं, मक्का, सरसों, गन्ना, फल ,फूल सब्जी सहित दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करते हैं। यहां के किसान अपनी मेहनत और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार के निराधार आरोप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ज्ञात हो की कॉंग्रेस के कार्यकाल मे पूरे प्रदेश मे हिंसा भ्रष्टाचार नशाखोरी घूसखोरी कमीशन के चलते उनके नेता मंत्री पे प्रकरण चल रहा हैँ या जेल मे हैं। अत: धमतरी भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा पूर्व मुख्यमंत्री से मांग करता है कि वे अपने इस शर्मनाक बयान पर बिना किसी तथ्य एवं प्रमाण के किसानों की छवि धूमिल करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। अन्यथा, किसान समाज के सम्मान की रक्षा हेतु आगे उचित कदम उठाए जाएंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!