Uncategorized

26 जनवरी शुष्क दिवस को अवैध शराब विक्रय करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही

आरोपियों से 94 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम सहित 12290 रूपये किया गया जप्त

शुष्क दिवस 26 जनवरी के दिन थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महात्मा गांधी वार्ड एवं विंध्यवासिनी वार्ड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है।सूचना की पुष्टि उपरांत तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई, जिसमें दो आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।पहली कार्यवाही नयापारा, महात्मा गांधी वार्ड, धमतरी क़े आरोपी हेमंत यादव उर्फ मंगलू द्वारा अपने निवास स्थान पर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। आरोपी से देशी प्लेन शराब 13 नग,देशी मसाला शराब 19 नग,कुल शराब 32 नग कीमत 2,940 रूपये बिक्री रकम 300 रूपये कुल जुमला कीमत 3,240 रूपये जब्त किया गया है.
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।दूसरी कार्यवाही विंध्यवासिनी वार्ड, गड्ढा पारा, पानी टंकी के पास, धमतरी मे आरोपी चंद्रकांत साहू उर्फ चंदू द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। आरोपी से देशी प्लेन शराब 30 नग,देशी मसाला शराब 32 नग
कुल शराब 62 नग,कीमत 7,800 रूपये
बिक्री रकम 1,250 रूपये कुल जुमला कीमत 9,050 रूपये जब्त किया गया है.आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!