Uncategorized

सोरम मे खेल रहे थे जुआरी,रूद्री पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही,6 जुआरी गिरफ्तार,1.95 लाख से अधिक का माल जप्त

थाना रूद्री पुलिस द्वारा ग्राम सोरम, हलचल पोल्ट्री फार्म के पास दबिश देकर 6 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।पुलिस टीम ने मौके से 8,700 रूपये नगद रकम, 52 पत्ती ताश, 7 नग मोबाइल फोन (कीमत 40,000 रूपये) तथा 6 नग मोटर साइकिलें (कीमत 1,47,000 रूपये) कुल 1,95,700 रूपये का सामान जब्त किया है। जुआ खेलते हुए पकड़े गए व्यक्तियों मे अनेश्वर उर्फ अन्नू पिता दाउलाल 40 वर्ष भटगांव,सतेन्द्र साहू पिता केशराम साहू 21 वर्ष लिमतरा,सन्नी कुर्रे पिता पप्पू कुर्रे 22 वर्ष रामसागरपारा, धनेश देवांगन पिता नत्थूराम 41 वर्ष भटगांव, युगल किशोर पिता परसराम 48 वर्ष लिमतरा,राहुल यादव पिता नन्दूराम 34 वर्ष रिसाईपारा, धमतरी शामिल है.सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!