Uncategorized

धमतरी में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज, सप्ताहभर पहले से प्रतिमाओं का आगमन शुरू

14 सितंबर से शुरू होगा गणेश उत्सव, श्रद्धालु जुटे तैयारियों में

विवेकानंद गणेशोत्सव समिति द्वारा कल किया गया श्री गणेश का भव्य आगमन

धमतरी। जिले में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बनना शुरू हो गया है। 14 सितंबर से प्रारंभ होने वाले 11 दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां सप्ताहभर पहले ही तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और प्रतिमा निर्माण केंद्रों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का आगमन शुरू हो चुका है। विवेकानंद गणेशोत्सव समिति द्वारा कल श्री गणेश का भव्य आगमन किया गया। जहां विशेष साज-सज्जा व पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। विशेष लेजर शो, फायर वक्र्स एवं बाजे गाजे के साथ भगवान श्री गणेश का भव्य आगमन कराया गया। विवकानंद नगर में स्थापित गणेश पंडाल में पूरे गणेशोत्सव के दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक पूरे 11 दिन किये जाएंगे।
आकर्षक श्री गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री प्रारंभ

मकई चौक, सदर बाजार, आमापारा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। शहर में आकर्षक श्री गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री प्रारंभ हो चुकी है। हालांकि लोग अभी प्रतिमा को बुक कर रहे है और गणेशोत्सव के प्रथम दिन शुभ मूहुर्त पर प्रतिमा ले जाने पहुंचेगें। इस बार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ी है। वहीं छोटी बड़ी अनेक मूर्तियों को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं और बाहर से भी प्रतिमाएं धमतरी पहुंच रही हैं।
पंडालों की तैयारियां भी जोरों पर
धमतरी शहर सहित जिले भर की विभिन्न सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों ने पंडाल निर्माण, विद्युत सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई समितियां इस बार आकर्षक थीम आधारित पंडाल बनाने में जुटी हैं। शहर में अनेक स्थानों पर छोटी बड़ी प्रतिमाएं विराजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां समिति सदस्यों द्वारा जोर शोर हो रही है। इस बार भी विशेष साज सज्जा, पंडाल, लाईटिंग, आकर्षक भव्य प्रतिमाओं के साथ ही आगमन व विसर्जन को भव्य रुप प्रदान करने विशेष तैयारी हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!