Uncategorized

शहर की कई सड़के कई खराब, आवागमन में हो रही परेशानी, दुर्घटनाओं की बढ़ी आंशका

सप्ताह भर की बारिश से सड़कों की स्थिति हुई और खराब, जगह-जगह उभर आये गढ्ढे

नहर नाका चौक, सिहावा रोड, सदर बाजार, रत्नाबांधा रोड सहित कई प्रमुख मार्गो पर सड़को में बढ़े गढ्ढे
धमतरी। बारिश के मौसम में हर साल शहर की कई प्रमुख सड़के खराब हो जाती है या कहे सड़कों के गुणवत्ता की पोल खुल जाती है। इस साल भी ऐसी ही स्थिति है। कई प्रमुख सड़कों में गढ्ढो की संख्या बढ़ गई है। और पूर्व के गढ्ढो का साइज बारिश से बढ़ता जा रहा है। बता दे कि शहर के सदर बाजार मार्ग में मुख्य बाजार स्थित है। इस मार्ग में लोगों की आवाजाही हर पल रहती है। पल-पल जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। विशेष मौको या त्यौहारी सीजन में इस मार्ग में ही सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे सबसे प्रमुख मार्ग की स्थिति खराब होना लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है। सदर की सड़क में गढ्ढें इतने ज्यादा हो गई है कि सड़क में गढ्ढे है या गढ्ढो में सड़क अंतर करना मुश्किल हो रहा है। कुछ साल पहले सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन वर्तमान में सड़क खराब हो चुकी है। और लगातार हुई बारिश से सड़क उखड़कर बढ़े गढ्ढो में तब्दील हो रही है।


इसी प्रकार नहर नाका चौक और आगे नहर मार्ग में सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी है। यह इस मार्ग के राहगीरों के लिए कोई नई बात नहीं है। हर बारिश के मौसम में उन्हे यह परेशानी झेलनी पड़ती है। नहर नाका चौक में जर्जर सड़क, कीचड़ और गढ्ढो से लोग परेशान है। आसपास के लोगों ने बताया कि बारिश का पानी गढ्ढो में भर जाने के कारण गढ्ढो की गहराई का अंदाजा वाहन चालकों को नहीं हो पाता और वे कई बार अनियंत्रित होकर गिर पड़ते है। यहां सड़क के गढ्ढे ज्यादा बड़े है। जो कि किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकते है। वहीं रत्नाबांधा व सिहावा रोड पर सड़क कई स्थानों पर खराब हो चुकी है। पहले के छोटे गढ्ढे बारिश में उखड़कर बड़े गढ्ढें बन चुके है। उक्त मार्ग में गढ्ढो के साथ ही कीचड़ और धूल की भी बड़ी समस्या है। अब लोग जर्जर सड़कों और गढ्ढो की मरम्मत कर बारिश के मौसम मे आवागमन में राहत पहुंचाने की मांग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!