Uncategorized

जिला जेल धमतरी में युवा बंदियों के लिए आंनद अनुभूति शिविर प्रारंभ

बंदियों को पुन: अपराध की प्रवृत्ति से दूर रखने एवं उनके आध्यत्मिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से किया जा रहा आयोजन


धमतरी। महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छग रायपुर द्वारा युवा बंदियों के पुनर्वास के अभिनव पहल निश्चय कार्यकम के अन्तर्गत जिला जेल धमतरी में परिरूद्ध 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों को पुन: अपराध की प्रवृत्ति से दूर रखने एवं उनके आध्यत्मिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से आज 9 मार्च से छ: दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर का शुभांरभ किया गया है। यह शिविर आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान कुरूद के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है, जो श्री श्री रविशंकर की शिक्षाओं पर आधारित है शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को योग, ध्यान प्रणाव्याम एवं सुदर्शन किया का अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत बंदियों को नैतिक एवं प्रेरणादायक कथाओं के माध्यम से आत्म अनुशासन, धैर्य एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ उन्हे नशे के दुष्परिणमों से अवगत कराते हुए स्वस्थ्य एवं संयमित जीवन शैली अपनाने तथा पुन: अपराध की प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जेल प्रशासन का उद्देश्य केवल बंदियों को करावास में रखना ही नही बल्कि उसके सुधार, पुर्नवास एवं समाज में पुन: स्थापना के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना भी है। इसी उद्देश्य से जिला जेल धमतरी में समय-समय पर विभिन्न सुधारात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उक्त आनंद अनुभूति शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के परसुराम निर्मलकर (योग प्रशिक्षक) एवं सहयोगी परमानंद साहू, नागेन्द्र साहू एवं गोविंद यादव कुरूद द्वारा आज जेल में परिरूद्ध 262 बंदियों को योग प्रणायाम, सुदर्शन किया कराया गया जिसमें जेल के सभी बंदी उत्साह पूर्वक भाग लिया। योग शिविर में जेल में पदस्थ नरेन्द्र कुमार डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, दानी लाल साहू शिक्षक, दिनेश कुमार गजेन्द्र, मुख्य प्रहरी, एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!