Uncategorized

सिन्हा समाज भवन विस्तार के लिए 30 लाख की मंजूरी, प्रभारी मंत्री व महापौर का जताया गया आभार


धमतरी। शहर के रत्नाबांधा रोड स्थित नेहरू गार्डन के पास बने सिन्हा समाज भवन में अतिरिक्त कक्ष और शेड निर्माण के लिए कुल 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा 20 लाख रुपये तथा नगर निगम की ओर से 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। बताया गया कि हाल ही में आयोजित सिन्हा समाज के पारिवारिक मिलन समारोह में प्रभारी मंत्री और महापौर रामू रोहरा शामिल हुए थे। उसी दौरान समाज भवन में अतिरिक्त सुविधाओं की मांग रखी गई थी, जिस पर सकारात्मक पहल करते हुए निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई। महापौर रामू रोहरा ने स्वीकृति के बाद नगर निगम के इंजीनियरों को स्थल का निरीक्षण कर समाज की आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भवन में होने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सके। राशि स्वीकृत होने की जानकारी मिलने के बाद सिन्हा समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि नए कक्ष और शेड बनने से समाज के कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मंडलेश्वर संतोष सिन्हा, टिकेन्द्र गजेन्द्र, शेखर सिन्हा, प्रेम मगेन्द्र, हेमशंकर सिन्हा, दीपक गजेन्द्र, वामन सिन्हा, हितेन्द्र कटझरे, रामकुमार सिन्हा सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए प्रभारी मंत्री व महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर समाज को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!