Uncategorized

भारत की ऐतिहासिक जीत पर नगरी में जश्न, युवाओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित क्रिकेट प्रेमियों ने दी जीत पर बधाई


नगरी। भारत ने जैसी ही न्यूजीलैंड को 96 रनों से टी 20 वल्र्ड कप फायनल में हराया एवं विश्व कप पर तीसरी बार जीत हासिल की वैसे ही नगर के बजरंग चौक में भारत माता के जयकारे गूंजे। नगर के सेकंड वाइफ रेस्टोरेंट में युवाओं द्वारा बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण देखा गया। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर विश्व कप पर कब्जा जमाया, वैसे ही उपस्थित युवाओं ने जोरदार तालियों और आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार किया। इसके बाद उत्साहित युवाओं ने नगर में देशभक्ति गीतों के साथ रैली निकाली। रैली बजरंग चौक पहुंची, जहां युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाए। देशभक्ति गीतों पर युवा झूमते नजर आए और पूरा चौक रंग-बिरंगी आतिशबाजी से गुलजार हो गया। इस अवसर पर युवाओं ने एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा युवा नेता निखिल साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास जैन युवा नेता यश संचेती निखिल नेताम सौरभ नाग तरुण साहू मोहित जैन नानू संचेती आकाश पंजाबी मन्नत छाबड़ा ने नगरवासियों और देशवासियों को भारतीय टीम की जीत की बधाई दी तथा मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास रहा, क्योंकि दिनभर लोग टीवी और एलईडी स्क्रीन के सामने बैठकर मैच का रोमांच देखते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!