Uncategorized

चेट्रीचंड महोत्सव : सिंधी समाज की युवतियों एवं महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटर रैली

केसरिया रंग की चुनरी व पगड़ी धारण कर रैली में शामिल हुई महिलाएं

रैली का नेताओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी किया गया जगह-जगह स्वागत

धमतरी. पूज्य पंचायत सिन्धी समाज द्वारा वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती को महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके एक दिन पूर्व सिन्ध शक्ति महिला संगठन के नेतृत्व में विंध्यवासिनी मंदिर से महिलाओं की स्कूटर रैली निकाली गई। इसका उत्साह युवती एवं महिलाओं में देखते ही बना। केसरिया रंग की चुनरी व पगड़ी सहित एक परिधान में युवती महिलाएं आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इस बीच आयोलाल झूलेलाल के जयकारे गूंजायमान होने से पूरा शहर भगवान झूलेलाल की भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। रैली का समाज सेवी राजेश शर्मा, आनंद पवार सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी जगह-जगह स्वागत किया गया। साथ ही घड़ी चौक में आतिशबाजी के साथ झूलेलाल के प्रति आस्था प्रकट की गई। रैली शहर भ्रमण पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला में संपन्न हुई। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष चंदू जसवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष सोनू जसूजा, रोमी सावलानी, सुखी कोटवानी, गोपाल वाधवानी, बंटी वाधवानी, पूर्व अध्यक्ष महेश रोहरा, युवा नेता चेतन हिन्दूजा, संजू गंगवानी, रामचंद वाधवानी, लक्षमण हिन्दूजा, राजू पंजवानी, गौतम वाधवानी, रोमी सावलानी, अशोक बुधवानी के अलावा प्रदेश सिंधी महापंचायत महिला विंग अध्यक्ष भावना कुकरेजा, जिला महिला संगठन अध्यक्ष पार्वती वाधवानी, प्रिया पंजवानी, साक्षी वाधवानी, शारदा चावला, जया चावला, रिया सोनेटा, दिशा कामरानी, रोमा आहूजा, पलक सुंदरानी, सिमरन वाधवानी, मुस्कान वाधवानी, प्रीति पिंजानी, मोना वाधवानी, श्वेता नानकानी, कुमकुम, तान्या चावला, दीपा, श्रद्धा, रीता, कोमल सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!