Uncategorized

कोष्टापारा स्थित झूलेलाल मंदिर में हुआ आरती, पल्लव और अरदास, युवाओं ने निकाली भव्य बाईक रैली

झूलेलाल जन्मोत्सव पर सिंधी समाज में आपार उत्साह


धमतरी। सिंधी समाज द्वारा पूज्य साईं झूलेलाल जी का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समाज में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। कोस्टापारा स्थित झूलेलाल मंदिर में प्रात:काल विधि-विधान और परंपराओं के अनुसार आरती, पल्लव और अरदास का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में समाज के लोग मंदिर पहुंचकर दर्शन करने लगे। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए झूलेलाल जी के दर्शन कर रहे थे और समाज व देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना किये। पुरुष श्रद्धालु सिर पर झूलेलाल की पारंपरिक टोपी पहनकर तथा महिलाएं सिर पर चुन्नी ओढ़कर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करती नजर आईं। साईं झूलेलाल को जल और ज्योत के देवता तथा वरुण देव का स्वरूप माना जाता है। पूजा-अर्चना के उपरांत झूलेलाल भवन में समाज के लिए नाश्ता एवं लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर से पुरुषों की भव्य बाइक रैली भी निकाली गई। इस रैली में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अनुशासनपूर्वक निकली यह रैली कोस्टापारा से प्रारंभ होकर भिलाई माता गणेश चौक, सदर बाजार, गोल बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमापारा स्थित पूज्य सिंधी धर्मशाला पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!