Uncategorized

17 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को केरेगांव पुलिस ने किया कांकेर से गिरफ्तार

आरोपी खेमलाल पिता रिखीराम ग्राम कोर्रा (डोकाल) थाना अर्जुनी जिला धमतरी के विरूद्ध थाना अर्जुनी मे धारा 363, 366, 376 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से आरोपी (विगत 17 वर्षों) से फरार था, जो न्यायालय धमतरी द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया था, जिसकी पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया था की आरोपी खेमलाल अपने साढू के यहां कांकेर पारिवारिक कार्यक्रम के लिए आया था, जो मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल आरोपी को थाना केरेगांव स्टॉफ द्वारा कांकेर में घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाने के बाद संबंधित थाना अर्जुनी को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि.प्रदीप सिंह प्रआर.शिव सिंह भदौरिया,डिकेश सिन्हा आरक्षक नागेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र ठाकुर का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!