Uncategorized

विपक्ष के सभी आरोपो व हमले का निगम सभापति निलेश लुनिया, विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर सहित भाजपा पार्षदों ने दिया करारा जवाब

जवाब के साथ विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का भी सामान्य सभा की बैठक में करते रहे उल्लेख

महापौर रामू रोहरा द्वारा प्रस्तुत बजट को बताया धमतरी को विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर करने वाला बजट

धमतरी। 25 अप्रैल को नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक हुई जिसमें नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा ने अपना पहला बजट प्रस्तुत किया। बजट हंगामेदार रही पक्ष-विपक्ष आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। विपक्ष के हमलों का निगम सभापति व भाजपा पार्षदों ने करारा जवाब दिया। बैठक शुरु होते ही विपक्षी पार्षदों ने सत्ता पक्ष को घेरना शुरु कर दिया। लेकिन निगम स्वास्थ्य विभाग सभापति निलेश लुनिया, लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी व जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने विपक्ष के आरोपो का बखूबी जवाब देते हुए सत्ता पक्ष का बचाव किया। विपक्ष द्वारा अनियमितता, भष्ट्राचार, सरकार की नाकामी, बुनियादी सुविधाओं में सफलता स्वच्छता सहित कई मुद्दों पर गंभीर आरोप सत्ता पक्ष पर लगाए और महापौर को हर तरीके से घेरने का प्रयास किया, लेकिन इसके विपरित महापौर के सामने निलेश लुनिया, विजय मोटवानी, अखिलेश सोनकर ढालकर खड़े रहे। प्रश्नोंत्तरी के दौरान जब भाजपा सरकार व महापौर पर नाकामी व भष्ट्राचार को बढ़ावा देने का आरोप लगे तो सभी आरोपो को उक्त तीनों सभापतियों ने सिरे से खारिज करते हुए शांत कराते रहे। विपक्ष के विरोध के बाद भी न सिर्फ महापौर रामू रोहरा के कार्यकाल व विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का उल्लेख कर विपक्ष को करारा जवाब देते रहे। सदन में वैसे तो कई भाजपा पार्षद मुखर रहे लेकिन सबसे अधिक उक्त तीनों पार्षदों ने अपनी मुखर शैली से सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष पर हावी होते रहे।
निगम स्वास्थ्य विभाग सभापति निलेश लुनिया, लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी व जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने चर्चा के दौरान कहा कि महापौर रामू रोहरा ने शहर विकास का रोड मैप बनाया है जिसे धरातल पर लाया जाएगा। महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट धमतरी को विकास के मार्ग पर तेजी से अग्रसर करने वाला बजट साबित होगा। धमतरी नगर पालिका को भाजपा ने ही नगर निगम बनाया है और भाजपा ही निगम से संवारेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!