Uncategorized

कलेक्टर नम्रता गांधी ने किया नगर पालिक निगम धमतरी में प्रशासक का कार्यभार ग्रहण

धमतरी- कलेक्टर जिला धमतरी नम्रता गांधी ने नगर पालिक निगम धमतरी में प्रशासक का कार्यभार आज सुबह ही ग्रहण कर लिया। उन्हें शासन ने नगर पालिक निगम धमतरी के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद, कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के कार्यों की समीक्षा आयुक्त से की और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शहर के विकास, साफ-सफाई, जलापूर्ति और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाओं पर ध्यान देने की बात की। इस नियुक्ति से नगर पालिक निगम धमतरी के प्रशासनिक कार्यों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!