Uncategorized

जल सभापति अखिलेश सोनकर ने खुद की पानी की जांच, टीडीएस स्तर परखी

शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है प्राथमिकता-श्री सोनकर

महापौर रामू रोहरा के निर्देशन और मार्गदर्शन से जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर द्वारा आज एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों से आए पेयजल के नमूनों की जांच स्वयं अपने कक्ष में की गई। इस दौरान उन्होंने पानी में टीडीएस (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) की मात्रा का परीक्षण कर उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया.अखिलेश सोनकर ने बताया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि जहां कहीं भी पानी की गुणवत्ता में कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस पहल से यह स्पष्ट है कि नगर निगम द्वारा जल गुणवत्ता को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है और नागरिकों को बेहतर सुविधा देने का लगातार प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!