Uncategorized

जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी से अवगत कराते हुए लेखराम साहू ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगो को ट्राइसाइकिल एवं बैसाखी उपलब्ध नहीं होने की दी जानकारी


धमतरी। जिला अस्पताल में हार्ट अटैक, रैबीज इंजेक्शन, ट्राइसाइकिल एवं बैसाखी सहित आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सामग्री की कमी को लेकर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिला अस्पताल में समय पर दवाओं की आपूर्ति नहीं होने से मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हार्ट अटैक जैसे गंभीर मरीजों को जीवनरक्षक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि अस्पताल में कई आवश्यक एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाओं का भी अभाव है। वहीं दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और बैसाखी उपलब्ध नहीं हो रही है। इस स्थिति से मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में जिला प्रशासन से तत्काल दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई है। मामले की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री को भी भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!