Uncategorized

गांजा बिक्री के मामले में पति-पत्नि पहले से है अंदर अब संलिप्तता के आरोप में नगर सैनिक भी गिरफ्तार


धमतरी। थाना मगरलोड में 14 अप्रैल को धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में पूर्व में 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा एवं अन्य सामग्री सहित दो आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया था। उक्त गांजा के प्रकरण की गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं एवं संकलित साक्ष्यों के परीक्षण के दौरान मामले में एक और आरोपी नगर सैनिक की संलिप्तता उजागर हुई। जांच में प्राप्त तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी की भूमिका भी अवैध गांजा कारोबार से संबंधित गतिविधियों में रही है।आरोपी महेश सिन्हा,जो नगर सैनिक के रूप में कार्यरत है,उक्त अवैध गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था तथा प्रकरण में उसकी सक्रिय भूमिका रही है।आरोपी की लगातार निगरानी के पश्चात थाना मगरलोड पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी महेश सिन्हा निवासी ग्राम पाहन्दा, थाना मगरलोड है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!