Uncategorized

ठेकेदारों के प्रतिनिधि मंडल से मिले निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष

विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए ठेकेदारों को दी जाए अविलंब राहत-: विजय मोटवानी

कमिश्नर को ठेकेदारों की भावनाओं से कराया गया तुरंत अवगत

धमतरी- नगर निगम के ठेकेदार अपने किए निर्माणात्मक सहित अन्य कार्यों से संबंधित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने तथा काम में सहयोग एवं राहत प्रदान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी से मिलकर अपनी बात रखी जिस पर श्री मोटवानी द्वारा नव नियुक्त कमिश्नर श्री वर्मा से टेलिफोनिक बातचीत करने के पश्चात उन्हें विश्वास दिलाते हुए कहा है कि निगम के विकास कार्यों को जनता के बीच में धरातल पर उतरने के लिए ठेकेदार हमारे महत्वपूर्ण अंग है इनको राहत दिए जाने के पश्चात शहर के बुनियादी सुविधाओं सहित निर्माण के कार्यों को जनहित में पूरा किया जा सकता है इसलिए लंबित भुगतान, रॉयल्टी की राशि, अमानत राशि, सिक्योरिटी डिपॉजिट एफ डी आर की जमा राशि को निहित प्रक्रियाओं तथा नियम की प्राथमिकताओं को पूरा करने वाले ठेकेदारों को अविलंब भुगतान किया जावे। ठेकेदारों की प्रतिनिधि मंडल की ओर से भी जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया गया कि वर्तमान में जितनी भी शहर तथा निगम के कार्य जनता से संबंधित लंबित है उन सब को आगामी समय में वह गति देकर महापौर रामु रोहरा जी जो विकास की एक नई दिशा दे रहे हैं शहर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे आवश्यकता है उनके साथ सहयोग और सामंजस्य एवं समय , समय पर निगम से राहत प्राप्त होने की जिसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने की भी बात कही गई है।
लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदारों के बीच हुए इस वार्तालाप में प्रमुख रूप से भवन अनुज्ञा शाखा के अध्यक्ष नरेंद्र रोहरा, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष निलेश सोनिया सहित निगम के सभी ठेकेदार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!