Uncategorized

17 दिन बाद भी नहीं बुझी ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग, वार्डवासियों संग कांग्रेसियों ने दिया धरना

सोरिद, जोधापुर व डाकबंगला वार्डवासियों को हो रही आंखो में जलन, खांसी व अस्थमा की समस्या

दो दिन में आग नहीं बुझाने पर दी चक्काजाम व कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

धमतरी। बता दे कि 24 मई को बागतराई रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर में आग लग गई। जिसके पश्चात आज 17 दिन बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। जिससे दमघोटू धुआं निरंतर उठ रहा है। इस समस्या से सोरिद, जोधापुर व डाकबंगला वार्डवासी ज्यादा परेशान है। जिनके साथ आज कांग्रेस पार्षदो व नेताओं द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड के बाहर धरना दिया गया। धरना के सूचना पर निगम सहायक अभियंता कमलेश ठाकुर मौके पर पहुंचे जहां कांग्रेसियों व वार्डवासियों ने अपनी समस्या रखी और बताया कि लगातार जहरीले धुआं उठने से आंखो में जलन, खांसी व अस्थमा की समस्या हो रही है। आक्रोश को देखते हुए तत्काल निगम द्वारा फायर बिग्रेड बुलाकर आग पर काबू पाने का आश्वसन दिया गया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने दो दिनों तक अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दो दिनो में आग नहीं बुझी तो वे वार्डवासियों संग चक्काजाम व कलेक्टे्रट घेराव को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी निगम की होगी। इस संबंध में उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने बताया कि तीनो वार्ड में अलग-अलग बैठक कर वार्डवासियों से चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी। और आग नहीं बुझी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद योगेश लाल, सुमन मेश्राम, सूर्यप्रभा चेटियार, शास्त्री सोनवानी सहित कांग्रेसी व बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!