Uncategorized

जल शुद्धिकरण संयंत्र के बैकवाश, इंटर कनेक्शन कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति हो सकती है आंशिक रूप से प्रभावित


धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा शहरवासियों को जानकारी दी जा रही है कि नये जल शुद्धिकरण संयंत्र एवं पुराने जल शुद्धिकरण संयंत्र के बैकवाश लाइन के इंटरकनेक्शन का महत्वपूर्ण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। उक्त तकनीकी कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु जल शुद्धिकरण संयंत्र को कार्य पूर्ण होने तक अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। संयंत्र बंद रहने के कारण आज शाम की पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है तथा कुछ क्षेत्रों में जल प्रदाय निर्धारित समय से विलंब से होने की संभावना है। नगर निगम की तकनीकी टीम द्वारा कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल की जा सके। नगर निगम धमतरी नागरिकों से अपील करता है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर लें तथा जल का उपयोग संयमित रूप से करें। कार्य पूर्ण होते ही नियमित जल प्रदाय पुन: प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!