Uncategorized

केन्द्रो में अव्यवस्था, धान बेचने पहुंचे किसान हुए परेशान

धमतरी- राज्य सरकार द्वारा 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरु की गई है। जिसके तहत शनिवार से खरीदी होनी थी, लेकिन पहले दिन ही जिले के अधिकांश खरीदी केन्द्रो में अव्यवस्था हावी रही। नतीजन सिर्फ 9 केन्द्रो में ही बोहनी हो पाई थी। वहीं कल रविवार की छुट्टी के पश्चात आज से पुन: धान खरीदी होनी थी, लेकिन आज भी कई केन्द्रो में अव्यवस्था की शिकायते मिलती रही। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था अछोटा में आज सुबह जब किसान अपनी उपज बेचने पहुंचे तो वहां न तो जिम्मेदार अधिकारी मिले न ही खरीदी की समुचित व्यवस्था रही। किसानों ने बताया कि केन्द्र में धान खरीदी हेतु तौल के लिए कांटा भी नहीं था वे अपनी उपज लेकर पहुंचे थे। लेकिन खरीदी की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में किसानों में नाराजगी नजर आई और शासन प्रशासन की व्यवस्था को कोसते रहे।
इसी प्रकार बोडरा केन्द्र में भी खरीदी की उचित व्यवस्था नही होने की शिकायत किसान करते रहे। अव्यवस्था से परेशान किसानों ने जब तत्काल खरीदी की मांग की तो विवाद की स्थिति भी बनने लगी। जिससे किसानों में नाराजगी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!