Uncategorized

महालक्ष्मी इनक्लेव में महापौर ने की पूजा-अर्चना

भारत त्योहारों का देश है : रामू रोहरा

धमतरी। अनंत चौदस के अवसर पर महापौर रामू रोहरा महालक्ष्मी इनक्लेव पहुँचे। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।महापौर ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है, जहाँ एक के बाद एक पर्व आते हैं। गणेशोत्सव के बाद अब नवरात्रि का आगमन होगा। ये पर्व हमें आपसी भाईचारे और एकता की डोर में बाँधते हैं। सनातन धर्म का मूल भाव है ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’।श्री रोहरा ने कॉलोनीवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महालक्ष्मी इनक्लेव की विशेषता है कि यहाँ हर पर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।कार्यक्रम में श्रीमती रीतू शर्मा, श्रीमती राखी रायचुरा, श्रीमती काया चावला, पायल पांडे, सिल्की जैन, आकाश कटारिया, हरेश खटवानी, अजय सिंघल, विनोद पांडेय, रवि पांडेय, योगेश रायचुरा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पार्षद पिंटू यादव, कुलेश सोनी और गोपाल साहू भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!