Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के स्वच्छता में जनसरोकार अभियान को मिल रहा है समर्थन

पार्षद कुलेश सोनी के अगुवाई में इंद्रप्रस्थ काँलोनी मे की गई साफ-सफाई

धमतरी-स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़ी गई मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा द्वारा स्वच्छता जन सरोकार अभियान के तहत आम जनमानुष को अपने दैनिक जीवन में साफ सफाई को आत्मसात करते हुए स्वयं के घर से लेकर अपने पर मोहल्ला कॉलोनी को स्वच्छ रखने में योगदान देने की अपील तो की ही है इसके साथ ही अनेक अवसरों पर वे स्वयं धरातल पर उतरकर इस अभियान को गति दे रहे हैं उक्त जनहितकारी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी की अगवाई में कॉलोनी वासियों ने वहां की सड़कों के साथ-साथ गार्डन की साफ सफाई कर समाज को एक सार्थक देश संदेश देते हुए बताया कि हम सभी लोग शासकीय सेवा में कार्यरत हैं इसलिए प्रायः रविवार या फिर छुट्टी के अवसर पर इस कार्य को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए आगे बढ़ते हैं इससे संतुष्टि के साथ-साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए व्यायाम के रूप में भी हमें उक्त कार्य से फिटनेस प्राप्त होता है।स्वच्छता के इस कार्य में सहभागिता प्रदान करने वालों में नीरा साहू,भावना साहू, सत्यभामा साहू, लल्ली साहू, दुलेश्वरी देवँगन, सीमा सोनी,शांति बाग,अहिलिया वर्मा,कॉवला कौशल,प्रदीप शर्मा, आनंदप्रसाद साहू, शोभितराम साहू, सुधीर कौशल,अनिल साहू,पुरुसोतम सोनी,रोहित देवँगन विजय सोनी, शैलेश बाजपेई राजेश खिलोसिया, लक्मी सौन्दरीय,भूपेंद्र सिंह गौर लभाशु साहू मनोहरलाल साहू प्रमुख रूप से शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!