Uncategorized

धमतरी में सतनामी समाज के युवाओं की बैठक संपन्न, एकता और नशामुक्ति पर दिया जोर

नशा हमारी तरक्की में बाधा है, इसलिए हम सब मिलकर नशामुक्त समाज बनाने अभियान चलाएंगे- कोमल संभाकर

धमतरी। सतनामी समाज के युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को धमतरी में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व समाज के प्रदेश युवा प्रमुख कोमल संभाकर ने किया। इस बैठक में समाज की एकता, अखंडता, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशामुक्ति अभियान और आने वाले समय में युवाओं का एक भव्य सम्मेलन आयोजित करने पर गहन चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित युवाओं ने समाज में नई सोच और सकारात्मक वातावरण निर्मित करने पर जोर दिया। सभी ने यह संकल्प लिया कि सतनामी समाज के युवा नशा छोड़कर शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ेंगे। समाज के युवा प्रमुख कोमल संभाकर ने कहा कि आज के समय में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत उनकी एकता है। समाज तभी मजबूत होगा जब युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। नशा हमारी तरक्की में बाधा है, इसलिए हम सब मिलकर नशामुक्त समाज बनाने का अभियान चलाएंगे। आने वाले समय में रायपुर में बड़ा युवा सम्मेलन आयोजित कर समाज की ताकत को एकजुट करेंगे। वहीं समाज के युवा विनोद डिंडोलकर ने कहा कि इस बैठक से युवाओं में नई ऊर्जा आई है। कोमल भैया के नेतृत्व में समाज के लिए बड़े काम हो रहे हैं। नशामुक्ति अभियान से निश्चित ही युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ेगी एकजुटता का प्रतीक बनेगा। बैठक में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए युवाओं ने समाज को संगठित करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करने का संकल्प लिया। नवीन मार्कण्डेय, तारकेश्वर बघेल, किरण जोशी, भानेंद्र कौशिक, लच्छेदर कुर्रे, मनोज खरे, रूपेश बघेल, भूपेंद्र भारती, मनीष टंडन, योगेश मार्कण्डेय, मणिकांत जोशी, कुंदन टंडन, गजेंद्र जांगड़े, राहुल सतनामी, मिहाल सतनामी, लोकेश गायकवाड़, बुद्धराम टंडन, राकेश कुमार बंजारे, रोमेश कुमार, तामेश्वर बंजारे, कोमल डहरे, अवनेंद्र देशलहरे सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!