Uncategorized

बिलासपुर संभाग प्रभारी बनाये जाने क़े बाद नगर के प्रथम नागरिक महापौर जगदीश रामू रोहरा का हुआ भव्य स्वागत

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी धमतरी द्वारा नगर के प्रथम नागरिक एवं महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा का भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें बिलासपुर संभाग प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के पश्चात उनके प्रथम धमतरी आगमन पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया।
नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा समर्थकों ने उपस्थित होकर महापौर रोहरा का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल में उमड़ी भीड़ उनके प्रति जनस्नेह और विश्वास को दर्शाती रही।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है, उसे वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने धमतरी नगर सहित पूरे संभाग के विकास और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!