Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए आत्मसम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की कुंजी बन चुकी है : रंजना साहू

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत ग्राम परेवाडीह पहुंची पूर्व विधायक, हितग्राहियों को दी बधाई

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र कि जनहितकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश में बने 51 हजार आवास का लोकार्पण किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंने मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ आए, आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन किए तो वहीं नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। इसी तारतम्य के अंतर्गत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी विधानसभा के ग्राम परेवाडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना के लोकार्पण के तहत गृह-प्रवेश करने वाले हितग्राहियों के निवास पहुंचे जहां श्रीमती रुक्मणी ध्रुव पति रमेश ध्रुव एवं त्रिलोकी राम साहू पिता रामदयाल साहू को उनके नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में प्रवेश दिलाई, पूर्व विधायक रंजना साहू ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सपनों को तोड़कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को रोक दिए थे, उसे भाजपा सरकार आने के उपरांत पुनः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के सपने को साकार किए, गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार का समर्पण व जनहितैषी कार्यों से संवार रही है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल एक सरकारी योजना है, बल्कि यह गरीबों के लिए आत्मसम्मान सुरक्षा और बेहतर भविष्य की कुंजी बन चुकी है, यह योजना से लाखों गरीबों का सपना साकार कर उन्हें एक नया जीवन दिया है। इस अवसर पर सरपंच नारद साहू ,उपसरपंच चंपालाल साहू, पंच हीरालाल ध्रुव ,ग्रामीण मोती लाल साहू, दीनदयाल साहू, देवेंद्र साहू, गुहलेद साहू ,भीखम साहू, घनश्याम साहू, शीतलेश साहू, जागेश्वर साहू, बिहारी साहू, नरेश साहू, रमेश ध्रुव, कुलेश्वर ध्रुव,उमेश जोशी, गैंदलाल, छूनूराम, सचिव टेकराम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!