Uncategorized

लाल बगीचा नाला में बरसाती पानी के सुगम प्रवाह हेतु अलसुबह से पार्षद निगम टीम के साथ रही प्रयासरत

निचली बस्तियों में बारिश से जनजीवन प्रभावित न, हो इसलिए बुनियादी सुविधाओं का करेंगे विस्तार -हिमानी साहू

धमतरी- शहर में कल शाम से देर रात तक रुक रुक कर हो रही तेज व मध्यम वर्षा से निचली बस्तियों के आबादी वाले क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लाल बगीचा वार्ड में शहर के आधे हिस्से से बरसाती पानी का प्रवाह रत्ना बांधा की ओर होने के कारण जलमग्न जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी जिसे व्यवस्थित करने के लिए वार्ड की पार्षद एवं निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि विभाग की अध्यक्ष हिमानी भागवत साहू द्वारा अल सुबह से ही काफी मशक्कत कर नाला के अनेक जगह पर आए और उन्होंने को जेसीबी तथा मैन्युअल रूप से निगम की टीम के साथ व्यवस्थित करते हुए बरसाती पानी के सम प्रवाह की व्यवस्था करते रही जिससे बस्ती के लोगों को काफी राहत मिली है। गौरतलब है की बरसात से पूर्व भी विशेष सफाई अभियान को भी गति दिया गया इसके साथ ही वार्ड में समय-समय पर बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति जिसमें सफाई स्वच्छ पेयजल को विशेष ध्यान रखते हुए श्रीमती हिमानी साहू द्वारा सघन अभियान निगम के माध्यम से धरातल पर चलाए जा रहा है श्रीमती साहू ने एक अनौपचारिक चर्चा में बताया कि शहर के 40 वार्डों में से सर्वाधिक घनी आबादी तथा निम्न मध्यम वर्गीय लोगों के रह वासियों का मुख्य क्षेत्र उनका लाल बगीचा वार्ड है इसलिए यहां की जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो तथा बुनियादी सुविधाओं का बिना अवरोध के सरल सुगम रूप से उपलब्धता हो इसके लिए वह सदैव निगम टीम के साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!