Uncategorized

दो अवैध शराब विक्रेता पर की गई कार्यवाही,29 पौवा देशी व 17 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

सिटी कोतवाली एवं मगरलोड पुलिस द्वारा की गई अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली एवं थाना मगरलोड द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही की गई।बस स्टैण्ड प्रवेश द्वार के पास धमतरी में आरोपी मानिकलाल डहरिया पिता स्व. साजन दास 41वर्ष जालमपुर वार्ड धमतरी द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु अपने मोटरसाइकिल में परिवहन करते मिला जिसके कब्जे से एक काले रंग के पिट्ठू बैग में 25 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 4 पौवा मसाला शराब कुल 5.22 लीटर कीमती 2,690 रूपये 1 प्रयुक्त काले रंग की हीरो होंडा मो०सा० कीमती 8,000 रू, जुमला कीमती 10,690 रू को जप्त कर थाना सिटी कोतवाली में आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार थाना मगरलोड द्वारा ग्राम मड़ेली में अवैध कच्ची महुआ शराब बिकी की मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी रामलाल कमार पिता स्व० सुखरू कमार 35 वर्ष ग्राम मड़ेली थाना मगरलोड के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन में कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रुपये एंव बिक्री रकम 500 रूपये कुल जुमला 3900रूपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।उक्त कार्यवाही में कोतवाली से प्रआर.दिपेश देहारी,आर.डायमंड यादव,सायबर टीम से प्रआर.
देवेंद्र राजपूत,लोकेश नेताम
आर.युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, फनेश साहू,एवं
थाना मगरलोड से थाना प्रभारी निरी.राजेश जगत,सउनि.अजय बनारसी, प्रधान आरक्षक जैतराम जोगी, आरक्षक विमल पटेल, त्रिवेणी ध्रुव सैनिक महेश सिन्हा, धरम निषाद का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!