Uncategorized

लोहरपथरा में आयोजित हुआ भव्य महाआरती एवं पंथी कलाकार मिलन समारोह

धमतरी। जिले के ग्राम लोहरपथरा (भखारा) स्थित जयस्तंभ चौक में सत्यम नवयुवक संगठन सतनामी समाज द्वारा शुभ सोमवार के अवसर पर भव्य महाआरती एवं पंथी कलाकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कोमल संभाकर रहे। उन्होंने समाज में एकता, जागरूकता, संगठन, नशामुक्ति एवं सामाजिक उत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखते हुए युवाओं से समाजहित में आगे आने की अपील की। उन्होंने आगे कहा की ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को संस्कृति से परिचित कराने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर सतनामी समाज धमतरी के विनोद डिंडोलकर, अर्जुन सोनवानी, आदित्य बघेल, टुपेन्द्र गायकवाड, मनोज खरे, डोमन बघेल सहित कार्यक्रम के आयोजक सत्यम नवयुवक संगठन के राहुल टंडन, मोनू टंडन, सुभम् बंजारे, किशन कुर्रे, हिमांशु बंजारे, सुमित बंजारे, मोलेश्वर् बंजारे, शीत बंजारे बड़ी संख्या मे युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!