नीट पेपर लीक घोटाला: छात्रों के हक के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं देश के जननायक राहुल गांधी – अरविन्द दोषी
कोटा में छात्रों के बीच पहुंचकर राहुल गांधी ने फिर साबित किया कि वे ही देश के युवाओं की असली आवाज हैं- राजा देवांगन

मोदी सरकार के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार ने देश के लाखों होनहार मेडिकल परीक्षार्थियों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है- विक्रांत पवार
कांग्रेस नेताओं ने आज प्रेस को सम्बोधित करते हुए नीट परीक्षा में हुए बड़े पैमाने पर पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के कोटा में देश के कोने-कोने से आए पीड़ित कोचिंग छात्रों से मुलाकात करने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के लिए देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी के इस संवेदनशील कदम की प्रशंसा की है। जिला प्रभारी महामंत्री अरविन्द दोषी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा राहुल गांधी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सत्ता की राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं, छात्रों और आम जनता के दर्द को सच में महसूस करते हैं। कोटा में जिस आत्मीयता के साथ उन्होंने रोते और परेशान छात्रों को गले लगाया, उनका हौसला बढ़ाया और उनकी पीड़ा को सुना, उसने यह साबित कर दिया कि वे ही देश के करोड़ों युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक और रक्षक हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जी ने हमेशा सत्य और न्याय का मार्ग चुना है। जब भी देश के युवाओं के भविष्य पर संकट आता है, वे पूरी मजबूती के साथ उनके हक के लिए फ्रंटफुट पर आकर लड़ते हैं। देश का युवा आज राहुल गांधी में अपना सुरक्षित भविष्य देख रहा है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा जैसी बड़ी और संवेदनशील परीक्षा में धांधली और पेपर लीक होना बेहद शर्मनाक है। दिन-रात एक कर डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की मेहनत को चंद भ्रष्टाचारियों ने कौड़ियों के भाव बेच दिया। मोदी सरकार और उसकी एजेंसियां इस महाघोटाले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। न्याय मिलने तक जारी रहेगी जिला महामंत्री विक्रांत पवार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से संघर्ष करेगा। नीट घोटाले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
